Post Top Ad

Your Ad Spot

11 जुलाई

Windows 11 Features in Hindi .

विंडोज 11 के कुछ ख़ास फ़ीचर, जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। 


यदि आप भी अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में विंडोज 11 का उपयोग करते है तो आपके लिए हमारा लेख काफी उपयोगी होने वाला है। इस लेख में आप विंडोज 11 से संबंधित ख़ास फ़ीचर के बारें में जानने वाले हैं , जिनका उपयोग करके आप अपने कामो को बहुत आसानी और जल्दी से कर पाएंगे। तो चलिए एक्सपोलोर करते हैं विंडोज़ 11 - 


1. विंडोज 11 में आपको टास्क बार (Menu bar) सेंटर में मिलता है, जो विंडोज़ 10 में लेफ्ट साइड में फ़िक्स होता था। इसे आप अपने अनुसार मूव भी कर सकते हैं। 





2. विजेट्स - यह आपको लेफ्ट साइड पर मिलेगा या सेंटर में भी मिल सकता हैं। विजेट्स एक एआई (अर्टिफिसिल इंटेलीजेन्स) द्वारा संचालित एक नया पर्सनलाइज्ड फ़ीड हैं, जिसका उद्देश्य यूजर को  जानकारियों तक पहुँचाना है, जिन्हे वे पढ़ना चाहते है या ज्यादा सर्च करते हैं। 




3. Task View - विंडो 11 का यह फ़ीचर आपको मेनू बार में मिलेगा। इसके साथ आप मल्टीपल विंडो को खोल सकते और अलग अलग स्क्रीन पर मल्टिपल कामो को अंजाम दे सकते हैं। 





4. Snap Layout - विंडो का यह सबसे ख़ास फ़ीचर है, जो आपको Maximize Button पर जब Mouse के cursor को लेकर जाएंगे तो नजर आएगी। इसका उपयोग कर आप अपने अनुसार विंडो के कई स्क्रीन को व्यस्थित कर सकते हैं। 




इसमें से जैसे ही आप किसी पर क्लिक करेंगे आपकी विंडो स्क्रीन उसी प्रकार व्यस्थित हो जाएगी। इसके साथ आप एक बार में 4 - 4 स्क्रीन को अड्जस्ट कर सकते हैं। 



5. Voice Typing - windows 11 में voice Typing के फ़ीचर को भी जोड़ा गया है, जब आप विंडो बटन + H को press करते हैं तो Voice Typing On हो जाती हैं। 




6. Android App - विंडोज़ 11 में आप एंड्राइड ऐप का भी मजा ले पाएंगे। हालाँकि इंडिया में यह उपलब्ध नही है लेकिन U.S जैसे बड़े कंट्री में ये फ़ीचर उपलब्ध है। माइक्रोसॉफ्ट ने यह घोषणा कि है कि जल्द यह India में भी उपलब्ध होगा।

 


7. विंडोज 11 में आप Ctrl + X को प्रेस करते है तो आपको एक सेकेंड टास्क बार मिलेगा जिसमे कुछ ऑप्शन को आप यहाँ से भी एक्सेस कर पाएंगे। 







तो दोस्तों इस लेख में आपने विंडोज़ 11 से रिलेटेड कुछ खास फीचर्स के बारे में जाना। उम्मीद है की आपको हमारा लेख पसंद आया होगा। और अदि आपके पास इससे रिलेटेड कोई सुझाव हो तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot