Post Top Ad

Your Ad Spot

03 जुलाई

M.S word में insert Tab का उपयोग करना सीखें - Learn to use insert Tab in M.S word

 Microsoft word में insert Tab का उपयोग करना सीखें। Learn to use insert Tab in M.S word -






Insert Tab 

M.S word में Insert Tab दूसरे नंबर के Tab है , इसका उपयोग अपने Document में कई प्रकार के shape, Table, picture, header, footer लिंक अदि insert करने के लिए किया जाता है। 


insert Tab में निम्न Option को दिया गया है - 
( जैसे की चित्र में है )






Insert Tab में कुल 10 command दिए गए है, जिनमें Page, Table, illustrations, Apps, Media, Links, comments, Header & Footer, Text और Symbols ग्रुप अदि शामिल है। आइये इन सबको एक एक कर समझते है।



Pages Group 



pages में कुल तीन command Button दिए गए है - ये तीनो button पेज से संबंधित है।


  1. cover page - इस कमांड की मदद से आप अपने Document में एक cover पेज insert कर सकते है। इसमें पहले से ही डिज़ाइन की गई ढ़ेर सारी cover पेज होते है।                      
  2. Blank page - इसके द्वारा डॉक्यूमेंट एक New page को add करने के लिए किया जाता है।   
  3. Page Break - इसके मदद से आप Document में जहाँ से पेज add करना चाहते है, वहाँ से एक नई पेज को ऐड कर सकते है। डॉक्यूमेंट में जहाँ भी आपका cursor रहेगा वहीं से नई पेज ऐड हो जाएगा। 


Table group 


यह विकल्प आपको जिस भी प्रकार का टेबल बनाने की डॉक्यूमेंट में जरुरत होगी वैसी टेबल यह बना देगा। जैसे आपको एक टेबल में 4 row और 5 कलम की टेबल बनानी है, तो आप insert टेबल पर क्लिक कर उसमे यह इंटर कर दे अपने आप टेबल बन जाएगी। 


इन सबके अलावा यह विकल्प आपको table Draw करने की भी अनुमति देती है। 



illustrations group 





इस command group की सहायता से आप किसी भी Document में Picture, Shape, SmartArt, graph और screenshot अदि को Add कर सकते है।  



Picture - इससे आप अपने कंप्यूटर से किसी भी Image को insert कर सकते है। 


Online Picture - इसकी सहायता से आप इंटरनेट के माध्यम से कोई भी Picture को Insert कर सकते है। 


Shapes - इसका प्रयोग कई प्रकार के shape को एक या एक से अधिक shape को भी add कर सकते है। जैसे - वर्गाकार, आयताकार, गोलाकार इत्यादि। 


SmartArt - इसकी मदद से आप किसी डॉक्यूमेंट में किसी Process को या किसी cycle चैन, Relationship चैन या किसी Matric को दर्शान चाहते है तो यह काफी आसानी और जल्दी के साथ उसे Shape में कन्वर्ट कर देता है।


chart - यदि आप किसी document में किसी आँकड़े को ग्राफ के जरिये दर्शना चाहते है तो इस विकल्प का इस्तेमाल करे। इसमें आपको कई प्रकार के graph मिल जाएंगे। 


Screenshot - इसकी मदद से आप किसी document में screenshot को insert कर सकते है। 


Apps group 


इसके साथ आप Office store के किसी app Tool को insert कर सकते है। 


Media group 

Media ग्रुप में आपको किसी Video को insert करने का विकल्प मिलता है, जिसकी मदद से एक किसी वीडियो का लिंक को मीडिया में paste करने से वह वीडियो आपके document में insert हो जाती है। 


links Group 



link Group के माध्यम से आप किसी Document में किसी Web page या किसी अन्य Document का या एक ही Document में किसी page का लिंक को insert करने के लिए किया जाता है। इसमें आपको तीन विकल्प दिया गया है, जिनका अलग अलग प्रकार से लिंक को insert कराने के लिए किया जाता है। आइए एक एक कर जानते है - 


Hyperlink - hyperlink काफी महत्वपूर्ण होता है, M.S वर्ड में। इसका इस्तेमाल तब होता है जब आपको किसी डॉक्यूमेंट में किसी text के अंदर किसी लिंक को insert करना होता है। 

जैसे उदाहरण के तौरपर आप किसी you tube में आप देखते होंगे की लिखा होता है - यहाँ click करे, आप अगले वीडियो पर पहुँच जाएंगे। यहाँ पर क्लिक करें, इस text में एक लिंक छुपी हुई होती है, जो आपको वहां पहुंचा देते।

 इस प्रकार के लिंक को insert करना हो, यदि M.S word में तो यहीं पर hyperlink का जरुरत पड़ती है। 


hyperlink का उपयोग करना -  इसके लिए सबसे पहले आपको जिस पेज का या Document का link insert करना है, उसे कॉपी करें। इसके बाद जिस Text में आप लिंक insert करना चाहते है, उसे select करे और hyperlink को open कर Address में link Paste करें। 


इसके अलावा चाहे तो आप अपने कंप्यूटर के फोल्डर से भी किसी डॉक्युमेंट का लिंक दे सकते है या एक पूरी फाइल का भी। 


Bookmark - यदि आपका डॉक्यूमेंट बहुत बड़ा है और आप किसी पेज के विशिष्ट बिंदु तक जल्दी से पहुंचना चाहते है तो आप उसका लिंक बना कर उसे bookmark कर सकते है। जैसे ही आप bookmark पर क्लिक करेंगे तो आप वहां पहुँच जाएंगे। 


cross-reference - यह विकल्प आपको एक ही Document के पेज के अन्य भागो तक जैसे - शीर्ष, टेबल, चार्ट अदि से लिंक करने की अनुमति देता हैं। 


comments group



इसका इस्तेमाल वर्ड दस्तावेज में text टिप्प्णी को insert करने के लिए किया जाता  है। 


Header & Footer Group - 



Header - Header के माध्यम से किसी भी Document के प्रत्येक पेज के ऊपर Heading, Title, page Number अदि की जोड़ने के लिए किया जाता है। यदि आपके document में 50 पजों पर हैडिंग देनी है, तो आप header के साथ एक बार में दे सकते हो। 


Footer - यह Document पेज का निचला भाग होता है , जिस पर आप पेज नंबर या अपना नाम को लिख सकते है। 


Page Number - इसका उपयोग पेज नंबर देने के लिए किया जाता है। 



Text group 


Text Book - यदि आपको किसी विशेष text या पैराग्राफ को Highlight करके दिखाना हो तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते है। 


Quick parts - अपने डॉक्यूमेंट में ऑटो टेक्स्ट, डॉक्यूमेंट प्रॉपर्टीज और फील्ड को insert करने के लिए किया जाता है।  



Word Art - इसकी सहयता से आप text पर विभिन्न प्रकार के Effective Design दे सकते है।


Drop cap - यह आपके डॉक्यूमेंट पेज के पहले अक्षर को Capital Letter और बड़ा बना देता है।

Signature Line - यह पेज के निचे signature के लिए जगह को insert करता है। 


Date & Time - वर्त्तमान टाइम और डेट को पेज में insert करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। 


object - इसका प्रयोग वर्ड पेज ने किसी अन्य Document या excel चार्ट अदि अन्य Object को ऐड करने के लिए किया जाता है। 


Symbol group



इस group में दो कमांड दिए गए है - 


Equation - यदि आप Math के प्रशन या फार्मूला टाइप करना चाहते है तो इसका प्रयोग कर सकते है। 


Symbol - इसमें कई प्रकार के सिंबल दिए गए है , जिनका यूज़ आप अपने अनुसार कर सकते है। 




तो अब आप इस ब्लॉग के माध्यम से M.S वर्ड के Insert tab के बारे में जान चुके है। आप अगले लेख में Design Tab के बारे में हमारे ब्लॉग से जानकारी ले सकते है। 



File menu In M.S word                            

Home Tab in M.S word                           

Design Tab                     Page layout      

Reference Tab                Mailing Tab       

Review Tab                    view Tab            


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot