Post Top Ad

Your Ad Spot

03 जुलाई

M.S word View Tab In Hindi . M.S word में View tab का उपयोग करना सीखें -

 M.S word में View Tab का उपयोग जानें - 





M.S word में View Tab का उपयोग अपने डॉक्यूमेंट को अलग अलग तरीकों से देखने की लिए किया जाता है, कि हमारा डॉक्यूमेंट किस प्रकार से देखता है। जब आप इसे ओपन करते है तो आपको कुछ इस प्रकार से दिखेगा - 




View Tab में मौजूद कमांड बटन का उपयोग करके आप अपने डॉक्यूमेंट को अलग अलग mode में देख सकते है कि प्रिंट करने पर आपका डॉक्यूमेंट कैसा नजर आएगा या read mode में कैसा दिखेगा और webpage के रूप में अदि। इसके सभी कमांड को निचे बताया गया है - 


Views group 


View Group में आप अपने डॉक्यूमेंट को अलग अलग रूप में देख सकते हैं। 

Read Mode - इस विकल्प का प्रयोग कर आप अपने डॉक्यूमेंट को Reading Made page में देख सकते है। इसमें आपको पढ़ने से संबंधित सभी ऑप्शन मिलेंगे जैसे - पेज next और Previous बटन या किसी टेक्स्ट को खोजने के लिए Find जैसे टूल। 


Print Mode - इससे आप अपने डॉक्यूमेंट का प्रिंट पेज देख सकते हैं। 

Web Layout - इसका प्रयोग करके आप अपने डॉक्यूमेंट को web page के रूप में देख सकते हैं। 

outline - डॉक्यूमेंट पेज की outline देखने के लिए इस विकल्प का उपयोग किया जाता है। 

Draft - डॉक्यूमेंट को ड्राफ्ट में प्रदर्शित करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है। 


Show 



Show group का उपयोग कुछ ख़ास tool को show / hide करने के लिए किया जाता है -

Ruler - डॉक्यूमेंट पेज में पेज मार्जिन, पैराग्राफ इंडेंट अदि को show/Hide करने के लिए इस विकल्प का उपयोग किया जाता हैं।  

Gridlines - यह डॉक्यूमेंट के बैकग्राउंड में gridline को show / Hide करने के लिए किया जाता हैं। 

Navigation Pane - चेकबॉक्स पर क्लिक करके आप Navigation pane को Open कर सकते हैं। 


Zoom group 




वर्ड डॉक्यूमेंट पेज को Zoom करके देखने से संबंधित सभी बटन आपको इसमें मिल जाएंगे -

Zoom - इसमें आप अपने अनुसार पेज को ज़ूम करके देख सकते है। 

100 % - यह आपके पेज को 100 % ज़ूम करके देखा देता हैं। 

One Page - यह सिर्फ एक पुरे पेज को डिस्प्ले करता है , यानि कि यह सिर्फ user को पुरे एक पेज को ज़ूम करता है। 
Multiple page - डॉक्यूमेंट के मल्टीप्ल पेज को देखने के लिए इस विकल्प का चयन करें।

Page width - पेज की चौड़ाई को यह ज़ूम कर देता है। 


Window group 





New Window - इसका प्रयोग करके आप करंट डॉक्यूमेंट के साथ एक नई विंडोज़ को ओपन कर सकते हैं। 

Arrange All - जब आप वर्ड में एक या एक से अधिक विंडो ओपन करते है तो यह विकल्प आपको सभी विंडो को टाइटल Format में देखाएगा। 

Split - यह कमांड आपके वर्ड डॉक्यूमेंट को दो विंडोज़ में बाँट देगा। 

View Side by Side - डॉक्यूमेंट को side by Side देखने के लिए इस विकल्प का चयन करें। 

Synchronous Scrolling - इसका प्रयोग कर एक ही समय में डॉक्यूमेंट के माध्यम से दोनों स्क्रीन को स्थानांतरित करने के लिए किया जाता हैं। 

Reset Window Position - इस कमांड का उपयोग Side by Side डिस्प्ले होने वाले दो डॉक्यूमेंट की स्थिति को reset करने के लिए किया जाता हैं। 

Switch Window - यदि आप दो या दो से अधिक विंडो ओपन किया है तो एक से दूसरे में जाने के लिए इसका प्रयोग करें। 



Macro 



मैक्रो एक प्रोग्राम होता है जो किसी विशिष्ट कार्य करने  के लिए डॉक्यूमेंट में उठाई गए सभी स्टापे की जानकारी रखता हैं। 



इसी के साथ M.S word 2013 के View Tab समाप्त होता है। यदि कोई भी त्रुटि हो तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।  



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot