Post Top Ad

Your Ad Spot

02 जुलाई

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड क्या है? सीखें माइक्रोसॉफ्ट वर्ड हिंदी में - what is Microsoft word ? learn Microsoft word in Hindi.

इस लेख के साथ आप न सिर्फ माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के बारे में जानेगें बल्कि माइक्रोसॉफ्ट वर्ड को हमारे साथ सिख कर खुद से चलना और इसका उपयोग करना भी सिख जायेंगे। हम यहाँ पर वर्ड के एक एक टॉपिक के बारे में जानेंगे और उन्हें सीखेंगे। 




Word 



माइक्रोसॉफ्ट वर्ड क्या है -
what is Microsoft Word in Hindi 

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड एक word processing Program है,जो माइक्रोसॉफ्ट कंपनी द्व्रारा बनाया गया है।इसे शार्ट में M.S word के नाम से जाना जाता है। M.S word का उपयोग करके Document को open, Create, Edit तथा Print किया जाता है। इसके साथ ही आप M.S word में Letter, Biodata, Resume, Form,  Book, और Certificate Tourist भी तैयार कर सकते है। इसके साथ अब माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का इतिहास देखते है -




माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का इतिहास - History of Microsoft word in Hindi


Microsoft word का पहला संस्करण चार्ल्स सिमोनी और रिचर्ड ब्रॉडी द्वारा विकसित किया गया जो 1981 में बिल गेट्स और पॉल एलन द्व्रारा नियुक्त पूर्व जोरेक्स प्रोग्रामर थे। पहला वर्ड Version word 1.0 को 25 October 1983 में जेनिक्स और MS DOS के लिए जारी किया गया। इसके बाद चार सामान संसकरण जो बहुत सफल नही थे। 


1983 में ही Microsoft word के बारे में लोगों को बताने के लिए पहली बार PC word नाम की मैग्जीन के साथ Microsoft word की Free Floppy Disk लोगों को दी गई। इसके बाद 1989 में पहला विंडोज संस्करण बेहतर इंटरफेस के साथ रिलीज किया गया। इसके साथ ही जब 1990 में विंडोज़ 3.0 जारी किया गया तो Word एक बड़ी व्यावसायिक सफलता बन गया। विंडोज़ 1.0 के लिए word के बाद 1991 में Word 2.0 और 1993 में Word 6.0 आया। फिर इसका नाम बदल कर Word 95 और Word 97, वर्ड 2000 और वर्ड फॉर ऑफिस कर दिया गया। विंडोज़ संस्करणों में वर्ड 2007, वर्ड 2013, वर्ड 2016, और सबसे हल ही में वर्ड फॉर ऑफिस 365 शामिल हैं। 


इस प्रकार से Microsoft Word दुनिया भर में Word Processing के लिए सबसे लोकप्रिय सॉफ्टवेयर में से एक बन गया। माइक्रोसॉफ्ट ने प्रत्येक संस्करण जारी करने के साथ साथ उसमें ढेर सरे बदलाव किया। अब बाजार में माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के मुकाबले का कोई अन्य सॉफ्टवेयर का न होने से माइक्रोसॉफ्ट वर्ड पूरी दुनिया में word processing के लिए पहली पसंद बन गया। 




माइक्रोसॉफ्ट वर्ड की विशेषताएं - Features of Microsoft word in Hindi

Microsoft word में बहुत सारे फीचर्स दिए गए है जो इसे एक बेहतरीन word Processer बनाते है - आइये इनमें से कुछ खास फीचर्स के बारे में जानते है -

  1. Microsoft word का सबसे बड़ा फीचर्स में से एक है, इसका Spell Check Option जब भी आप M.S word में किसी भी word के गलत spelling Type करते है तो उसके निचे Red Underline Show होगा। इसके साथ ही आप Auto correction को on कर सकते है जिससें M.S word Automatically सही कर देगा।                                                                       
  2. M.S word का दूसरा सबसे ख़ास फीचर है जिसमे आप किसी भी Document में पासवर्ड लगा सकते है। इससे कोई भी अंजान आदमी आपका document न तो देख सकता है और न ही खोल सकता है।                                                                                                               
  3. M.S word में आप किसी भी Document को PDF के रूप में save कर सकते है। जब भी आप किसी Document को PDF के रूप में Save करते है तो इसमें किसी भी प्रकार की चेंजिंग नहीं किया जाया जा सकता। इस चाहें तो आप कितने भी लोगों को भेजें सकते है और वे लोग भी इसमें चेंजिंग नहीं कर सकते। हालाँकि यह फीचर word कुछ खास Version में दिए गए है।                                                                                                                     
  4. पेज को जोड़ना या break करना - M.S Word में जब आप एक long Document बनाते है (उदाहरण के लिए 100 पेज का) और कहीं भी आपको बिच में ही Page Add करना हो तो आप आसानी से कर सकते है या फिर पेज को जहाँ पर लिख रहे है वहीं पर Break करना हो तो आप ये भी कर सकते है।                                                                                           
  5. Header & Footer - M.S वर्ड के किसी भी पेज पर एक या एक से अधिक पेज पर भी आप आसानी से heading या पेज के निचे Footer पर लिख सकते है।                                        
  6. Mail Merge - इसके साथ आप किसी भी document या किसी Letter को एक या एक से अधिक लोगों को उनके अलग अलग नामों के अनुसार Mail भेंज सकते है।                            
  7. M.S word में आप विभिन्न प्रकार के Certificate तैयार कर सकते है इसके साथ आप visiting कार्ड भी बना सकते है। 





अभी तक हम लोगों ने Microsoft Word के कुछ बेसिक जानकारी के बारे में जान चुके है कि M.S क्या होता इसका कैसे और कहाँ उपयोग किया जाता जाता है और इसकी शुरुआत कहाँ से हुई इसकी ऐतिहास अब तक का क्या रही है।



तो चलिए अब हम लोग M.S Word को चालान सीखते है -




तो सबसे पहले हम देखेंगे की M.S word को कैसे अपने computer में कर सकते है ?

M.S Word को आप अपने कंप्यूटर में चार प्रकार से Open कर सकते है -


 1. Windows start Button के द्वारा

 

सबसे पहले "windows key" पर क्लिक करे और उसके बाद "All Program" पर जाए "M.S office" चुने और उसमें आपको "M.S Word"  की icon पर क्लिक करनी है। इसके तुरंत बाद आपके सामने वर्ड open हो जाएगी। 


2. Run command का उपयोग करके


इसमें आपको " Windows Key +  R "  को Press करना होगा ताकि Run command Open हो जाए ठीक इस प्रकार से - 



Run command 


जब ये open हो जाए तो इसमें  " winword " टाइप करें और Enter Button press करें, अब M.S word open हो जाएगा। 



3. Windows search Button के माध्यम से - 


इस विधि में आप windows search button पर Word या Winword टाइप करेंगे तो म.स word open हो जाएगा। 


4. Desktop Icon से भी आप कर सकते है -


अपने desktop पर word icon को खोजें और उस icon पर click करें उसके तुरंत बाद word Open हो जाएगा। 



अब आपने Microsoft Word को सफलतापूर्वक चार विधियों से Open करना सिख लिया है। अब हम Microsoft Word का यूजर interface देखेंगे -



माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का यूजर इंटरफ़ेस - Microsoft word user interface 


जब आप पहली बार Microsoft Word को Open करते है तो आपको कुछ इस प्रकार से user interface दिखाई देता है तो चलिए एक एक कर समझ लेते है -



user interface





1.  M.S word में सबसे ऊपर की ओर आपको Title Bar दिखेंगा, जहाँ पर आपको File name और  application Name Show होता है। जब भी आप File Save नहीं करोंगे तो आपको Document 1 दिखेगा, 


un save File 


लेकिन जब आप save करोगे तब Document के जगह पर जिस नाम से save करोगे उसका नाम दिखेगा। 


2.  Title bar के ठीक बाईं ओर आपको Quick Access Bar मिलेगा, जो Shortcut key का काम करता है। इसमें आप वैसे Option को add कर सकते है, जिसका use बार बार किया जाता है। 




उदाहरण - जैसे आपको प्रिंट देखना है। नई फाइल को ओपन करना हो। किसी फाइल को सेव करना हो अदि। इसमें आप निचे चित्र में ये सभी Button को आप अपने अनुसार Add कर सकते है -





3. Title बार के ठीक निचे आपको Menu Bar होता है , जिसमे अलग अलग ग्रुप के हिसाब से अलग अलग Menu option दिया गया है, वर्तमान में menu Bar को Ribbon में convert कर दिया गया है , जिसमे अलग अलग Tab बना दिए गए हैं, जिसमे Home Tab, inset Tab, Design Tab, page layout, References Tab, Mailings Tab, Review Tab, view Tab इत्यादि दिये गए हैं।  


Note - सभी Tab को एक एक कर निचे समझाया गया है, जिसे समझना बेहद जरुरी है। क्यांकि इन्ही सभी Tab के आधार पर Document को तैयार और उसमे Formatting किया जाता है। M.S वर्ड में सबसे जरुरी Tab ही होते है। 


4.  M.S word में पेज के लंबाई और चौड़ाई को दर्शाने के लिए Vertical और Horizontal Ruler भी दिया गया है। इसके साथ ही इसमें scroll Bar भी है, जिसकी मदद से आप पेज को ऊपर निचे या दाएँ - बायें कर देख सकते है। 


5. Writing Area यह एरिया सफ़ेद रंग की दिखाई देती है, जहाँ पर आप document के बारे में type करते है। इसे पेज भी कहा जाता है। इसी एरिया पर सारे formatting किया जाता है। 

 6.  M.S वर्ड के page पर जब भी आप Mouse point को लेकर जाते है तो वहां पर बड़ी ( I ) बन जाता है, इसे  cursor कहा जाता है, यह पॉइंट जिस जगह पर रहेगा उसी जगह पर typing शुरू होगी। 

7.  status bar यह पेज के सबसे निचे की ओर होता है जहाँ पर Document से संबंधित सभी सूचनाएँ दिखाई देती है। जैसे - पेज नंबर, लाइन की संख्या और कॉलम की संख्या अदि। 





M.S Word के विभिन्न Tab के बारे विस्तार से जाने - 

File menu                                      Home Tab 
Insert Tab                                      Design Tab 
Page layout                                References 
Mailing  Tab                                Review Tab   



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot