M.S word में File menu का उपयोग करना सीखें।
M.S word में File Tab काफ़ी महत्वपूर्ण है, जिसे Menu Bar में दिया गया है। File Tab में कई सारे Option अलग अलग कामों के लिए दिए गए है इसकी सहायता से आप कई कामो को आसानी के साथ कर सकते है।
तो चलिए देखतें है कि कौन - कौन से Option का दिए गए है और उनका किस प्रकार आप अपने कामों में उपयोग कर सकते है -
File Tab M.S word में Menu bar में सबसे पहले और Quick Access Bar के ठीक निचे में दिया गया है -
![]() |
| File Tab रेड लाइन |
जब आप file Tab पर click करते है तो आपको निम्न Option दिखाईं देंगी -
2. New - इस Option का उपयोग किसी नई फ़ाइल बनाने के लिए किया जाता है। इसकी shortcut key ctrl + N होता है। जब आप New पर click या ctrl + N press करते है तो New Document page open हो जाता है।
3. Open - इसकी मदद से आप पुरानी file को open कर सकते है, यानि पहले से save की गई file को open करने के लिए इस Option का उपयोग किया जाता है। इसकी shortcut key - ctrl + O होता है।
4. save - जब आप किसी Document को पूरी तरह से तैयार कर लेते है तो कंप्यूटर में किसी एक जगह पर सुरक्षित रखने के लिए इस option का यूज़ किया जाता है। दूसरे शब्दो में इसकी मदद से आप current file को save (सुरक्षित) करने के use लिए करते है।
इसकी shortcut key - ctrl + s होती है। जब भी आप save पर click या ctrl + s press करते है तब ये आपसे पूछता है कि आप किस नाम से और कहां पर file को save करना चाहते है।
5. save As - इस option की सहायता से आप किसी save की गई file को Edit या बिना edit के भी उसकी एक copy दूसरे नाम से और किसी दूसरी Drive में सेव कर सकते है। यानि एक ही Document को अलग अलग नमो से save किया जा सकता है। इसका shortcut key F12 होता है।
6. Print - इसका उपयोग Printing setting या Document को Print करने के लिए किया जाता है। shortcut key- ctrl + P
7. Share - इस Option में आप अपने Document को Share कर सकते है। या किसी को भी अपना document भेंज सकते है।
8. Export - यह Option किसी भी Document को PDF में बदलने के लिए लिए किया जाता है।
9. Close - इसकी मदद से current Document को close करने के लिए किया जाता है।
10. Account - यह Option आपके M.S Office Account और उसके version के बारे में बताता है। यानि यह सिर्फ user के Account को बताता है।
11. Option - इसमें आप अपने Word को customize कर सकते है। इस option को किसी ख़ास Developer के लिए बनाया गया है।
इस लेख में अपने M.S Word के File Menu के बारे में जाना। आगे की ओर बढ़ते हुए अब हमलोग Home Tab के बारे में जानेंगे।
आप हमारे अगले लेख में M.S word के Home Tab के बारे में पढ़ सकते है।
To read any Tab in M.S word just click here -




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें