Post Top Ad

Your Ad Spot

02 जुलाई

M.S word में Home Tab का उपयोग करना सीखें - Learn to use home Tab in M.S word.

Microsoft word में Home Tab का उपयोग करना सीखें।- Learn to use home Tab in M.S word





Home Tab - 




जब भी आप किसी Document Open करेंगे तो आपको screen पर Home tab के Command Button दिखाईं देगी। क्योंकि Home Tab इसका Default Tab हैं।


Home Tab 




ये सभी command Button Text और icon में उपलब्ध रहते हैं। आइए एक एक कर इन सभी command के बारे में जानते हैं -

Home tab के अंदर पांच Command group होते है 


  1. Clipboard 
  2. font 
  3. paragraph 
  4. styles 
  5. Editing 


Clipboard Group 


Home Tab में सबसे बाईं ओर clipboard Group मौजूद रहता है, जिसमें copy, paste, cut, Format Painter  जैसे command Button दिया गया है। आमतौर पर user इन सभी Button से पहले ही परिचित रहता है। 




  1. cut - इसकी सहयता से आप किसी Document में किसी Text को या paragraph को या पूरा document को Remove या किसी अन्य जगह पर Paste कर  सकते है।                     
  2. copy - किसी भी Text या paragraph या पूरा Document को कॉपी करने के लिए इस कमांड का उपयोग होता है।                                                                                          
  3. Paste - जब भी आप किसी Text या Paragraph को Cut या copy करते है तो उसे दूसरी जगह पर paste करने के लिए इस command का use किया जाता है।                               
  4. Format painter - इसका उपयोग सबसे ज्यादा होता है। इसकी सहयता से आप किसी भी Text के Format को copy कर किसी दूसरे Text या paragraph पर Format को apply कर सकते है।                                                                                                           
  5. Clipboard Launcher - यह Option Clipboard के दाहिने कोने पर एक छोटा icon होता है, इसमें आपके द्व्रारा Cut और Copy का Data Save होता है।  



Font Group 



         

Font Group में उपस्थित Command Button का उपयोग Text Formatting के लिए किया जाता है। इसका उपयोग करके Text या paragraph का look को आकर्षक बनाने के लिए किया जाता है। इसके स्थित Button आपको Text के Size, Style, और Text color, Text Background color को चेंज करने की अनुमति देते है। 

font Group में निम्न option होते है - 


  1. Font Type - इसकी मदद से M.S word में Font style को बदलने में किया जाता है। By Default इसमें Calibri (body) दिखता है। इसमें ढ़ेर सारे font style दिए गए है।आप अपने अनुसार स्टाइल चुन सकते है।                                                                                               
  2. Font Size - Font Type के ठीक बगल में आपको संख्या दिखेगा, यह संख्या Font के आकर को बताता है। आमतौर पर इसकी साइज 11 दिखाई देता है, किन्तु आप इसकी Size को Key बोर्ड के मदद से 1 से लेकर 1638 अंक तक बड़ा text लिख सकते है।                       
  3. Increase / Decrease Button - इसका उपयोग भी Font Size को बड़ा छोटा करने के लिए किया जाता है।   

                                                                                                                                                                                                                                                                                
  4.  Bold - (B) इसका इस्तेमाल Text को Bold (मोटा) करने के लिए किया जाता है। इसकी Shortcut Key Ctrl + B होता है। जब आप किसी Text या paragraph को select करके B पर Click या Ctrl + B  प्रेस करते है तो  आपका Text Bold ( मोटा ) नजर आएगा।               
  5. Italic - (I) यह option आपके द्वारा select किये गए Text को Italic रूप देता है। यानि उसे तिरछा आकर देता है। shortcut Key - ctrl + I होता है।                                                                
  6. Underline - (U) यह आपके द्वारा select किये गए Text के निचे लाइन खींच देता है। आप अपने अनुसार मोटा या पतला underline खींच सकते है। shortcut Key - ctrl + U होता है।            
  7. Strikethrough - (abc) यह Text पर एक सीधा line बना देता है। देखने में ऐसा लगता है कि जैसे वह Text वहां नहीं होना चाहिए। इसका उपयोग यह संकेत देने के लिए किया जाता है की वह Text वहां नहीं होना चाहिए।                                                                                               
  8. Subscript - इसका इस्तेमाल text के लाइन के टिक निचे छोटे अक्षर type करने के लिए किया जाता है। उदाहरण के तौर पर रासानिक फार्मूला को Type करने के लिए किया जाता है। जैसे ः H2O

  9. superscript - इसकी मदद से आप Text के लाइन के ऊपर कुछ लिख सकते है। आमतौर पर इसका उपयोग Math के फार्मूला को type करने के लिए किया जाता है।                         
  10. Text Effects and Typography - Text के लुक को बदलने के लिए आप इस टूल का मदद ले सकते है। इसमें  Text का shadow और Glow जैसे कई सारे Effects दिए गए है।            
  11. Text Highlight color - यह Tool आपके किसी Document में Text या paragraph को highlight कर देता है। इसमें विभिन्न कलर दिए गए है।                                                               
  12. Font color - यह Text का color बदलता है। आप जिस रंग से Text को color करना चाहते, वे सभी color इसमें मिल जाएंगे।                                                                                       
  13. Clear Formatting -  इस विकल्प का प्रयोग सेलेक्ट किये गए Text, paragraph या पुरे Document में Apply की गई Formatting को Delete करने करने  किया जाता है।                       
  14. Change case - ये Option आपको Text के case को बदलने की अनुमति देते है। मुख्य रूप से इसमें तीन विकल्प शामिल है, जिसमे sentence Case पहला है। इसकी मदद से आप किसी Sentence के पहले अक्षर को Upper और बाकि को Lower कर सकते है। दूसरा है Upper है - इसमें सभी अक्षर Capital में होंगे। और तीसरे case में सारे अक्षर small letter में होंगे। 


Paragraph group 





paragraph Group हमें पुरे डॉक्यूमेंट को बेहतर तरीके से व्यस्थित करने के अनुमति देते है। इसमें मौजूद command button के माधयम से आप paragraph को बेहतर तरीको से दर्शा सकते है। 





Bullets - जब Document में Bullet Point को जोड़ना हो तब इसका यूज़ किया जाता है। 


Numbering - इसका प्रयोग Document में Numbered list को Create करने के लिए किया जाता है।  

Multilevel List - इसका उपयोग Document की रूप रेखा बनाने में किया जाता है। जब आपको कई level का list बनाना हो तो आप इसका यूज़ कर सकते है।     


Align ( left, Center, Right, & justify ) - इन विकल्पों का प्रयोग कर आप किसी भी Paragraph को Left line, Center Line, Right Line और Justify(बराबर) में कर सकते हैं।  


Line & Paragraph Spacing - text के लाइन या paragraph के बिच में Space के बढ़ने या घटाने में इसका उपयोग किया जाता है। 

Decrease Indent - इसकी मदद से आप पैराग्राफ को बाईं ओर कर सकते है। 

Increase Index - इससे आप पैराग्राफ को दाईं ओर धकेल सकते है। 

Short - यह text को short करने के काम में आता है। इसको यूज़ करके आप text वर्णमाला के क्रम के अनुसार ( A TO Z या Z TO A ) के रूप में देखा सकते है। 

Show / Hide - इसका इस्तेमाल रिक्त स्थान, Tab Mark, Enter mark और Paragraph mark आदि को देखने और छुपाने के लिए किया जाता है।

Border - selected Text या paragraph के बिच Border ( चारो ओर लाइन ) खींचने में इसका इस्तेमाल होता है। 

Shading - इसका जरूरत तब पड़ता है जब आपको Text या Paragraph के Background में कलर की जरुरत पड़ती हैं। 




Styles Group 


Style Group आपके Document को एक खास तरह से कुछ बदलाव और कलर या Font के आकर को बदलकर Styles Look प्रदान करते है। जब आप किसी डॉक्यूमेंट में इनका प्रयोग करते है तो आपको कई सारे बदलावों नजर आएंगे। 

इसके अंतर्गत आपको निम्न बदलावों को देखने को मिलेगा - Heading, Title, No spacing, Book Title आदि। 



Editing Group 



Editing Group के माध्यम से किसी खास Text खोजने (Find), बदलने ( Replace ) और चुननें (select) के लिए किया जाता है। यह ग्रुप Home Tab के सबसे आखरी में दिखेगा। 


  1. Find - यह किसी Text को खोजने में मदद करता है। इसकी सहयता से आप किसी भी Document में लिखें गए Text ( शब्द या शब्दों के समूह )को बड़ी आसानी और जल्दी के साथ खोज सकते है।                                                                                                                    
  2. Replace - यह खोजीं गई Text के जगह पर किसी दूसरे Text को रखने की अनुमति देता है।   
  3. Select - इस विकल्प की सहायता से आप किसी पुरे डॉक्यूमेंट, किसी ऑब्जेक्ट या text को सेलेक्ट कर सकते है। 





संक्षेप में 


M.S word में Home Tab का उपयोग करना , किसी भी यूजर के लिए सबसे ज्यादा जरुरी हो जाता है क्योंकि इस tab में सबसे महत्वपूर्ण Command button मिल जाते है। जिनका यूज़ user बड़े ही आसानी और जल्दी के साथ कर पता है। 



अंत में इस पोस्ट के माध्यम से आपने Home Tab के बारे में जान लिया है। अगले लेख में हमलोग Insert Tab के बारे में पढ़ेंगे। 













File Menu                            Design tab
Page Layout                        Reference tab in M.S word 
Mailing Tab                          Review Tab 


































कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot