Review Tab का उपयोग करना सीखें हिंदी में।
M.S Word में Review Tab काफी उपयोगी Tab है, जिसका इस्तेमाल करके आप अपने डॉक्यूमेंट के अंदर के स्पेलिंग चेक और ग्रामर संबंधित गलतियों को चेक करने जैसे काम से लेकर डॉक्यूमेंट के अंदर किये गए सभी बदलावों को ट्रैक कर सकते है।
इसके साथ ही आप इसमें ट्रांसलेट और कमेंट जोड़ने जैसे काम भी आसानी से कर सकते है। जब आप Review Tab को Open करते है तो इसमें निम्न कमांड ग्रुप दिखाई देंगे -
Review Tab में आपको कुल सात कमांड ग्रुप दिए गए, जिनका यूज़ डॉक्यूमेंट संसोधन के काम होता है। आइये एक एक ग्रुप के बारे में सीखतें है -
Proofing group
Review Tab का पहला ग्रुप Proofing है, जिसका इस्तेमाल स्पेलिंग और ग्रामर जैसे त्रुटि को सही करने में किया जाता है। इसके साथ ही आप इसमें अपने शब्द से मिलते जुलते शब्द भी खोज सकते है या डॉक्यूमेंट में उपस्थित शब्दों की संख्या का पता लगा सकते है। इसके कमांड बटन को निचे बताया गया है -
Spelling & Grammar Check - यह विकल्प आपको स्पेलिंग और ग्रामर की त्रुटि को जाँचने और सुधारने की सुविधा देता है।
Define - यह एक Dictionary जैसा काम करता है। आप इसमें अपने शब्द से मिलते - जुलते शब्द खोज सकते है।
Thesaurus - इसमें आप अपने शब्द से संबंधित Noun, Verb और Adjective का पता कर सकते है।
Word Count - इस कमांड के मदद से आप किसी डॉक्यूमेंट में उपस्थित कुल शब्द, पैराग्राफस और पंक्तियों की संख्याओं का पता लगा सकते है।
language group
Translate - इसकी मदद से आप किसी डॉक्यूमेंट को अलग अलग भाषाओं में Translate कर सकते है।
Language - यह आपके current document पेज को जिस भाषा टाइप करना है, उसकी भाषा को सेट करने के लिए किया जाता है।
Comment Group
कमेंट ग्रुप का इस्तेमाल वर्ड डॉक्यूमेंट में किसी टेक्स्ट पर या पैराग्राफ पर कमेंट करने, डिलीट और देखने के लिए किया जाता है।
New Comment - यह एक New comment को जोड़ने के लिए उपयोग में लिया जाता है।
Previous comment - पीछे के कमेंट देखने के लिए इस विकल्प का प्रयोग करें।
Next Comment - यह आपको आगे की कमेंट को दिखता है।
show comment - इसकी मदद से आप सारी कमेंट को देख सकते हैं।
Previous - वर्ड डॉक्यूमेंट में पिछले संसोधन पर जाने के लिए इस पर क्लिक करें।
Next Comment - यह आपको आगे की कमेंट को दिखता है।
show comment - इसकी मदद से आप सारी कमेंट को देख सकते हैं।
Tracking Group
Tracking Group आपको डॉक्यूमेंट में किये गए बदलावों का रिकॉर्ड रखने की अनुमति देता है।
Track Changes - इसका यूज़ वर्ड डॉक्यूमेंट में किये गए बदलावों को ट्रैक करने के लिए किया जाता है।
Markup - इसका इस्तेमाल करके आप देख सकते है कि आपके डॉक्यूमेंट में कौन - कौन से बदलाव किये गए है और उन्हें कब किया गया है।
Show markup - इसका इस्तेमाल आप किये गए बदलावों को मार्क करने के लिए कर सकते है।
Reviewing Pane - इसका उपयोग कर आप देख सकते है कि अपने किस - किस प्रकार की फॉर्मैटिंग अपने डॉक्यूमेंट में करें है और किस टाइम और डेट पर किया है।
Change Group
ट्रैक किये गए परिवर्तनों को Accept और Reject करने के लिए इस विकल्प का उपयोग किया जाता है।
Accept - वर्ड डॉक्यूमेंट में किये गए परिवर्तन को स्वीकार करने और अगले पर जाने के लिए इस बटन का उपयोग किया जाता है।
Reject - वर्ड डॉक्यूमेंट में किये गए परिवर्तन को रिजेक्ट करने और अगले पर जाने के लिए इस विकल्प की सहयता ली जाती है।
Next - वर्ड डॉक्यूमेंट में अगले संसोधन पर पहुँचने के लिए इस विकल्प कर क्लिक करें।
Compare group
दो या दो से अधिक डॉक्यूमेंट के तुलना करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
Protect Group
Protect Group के द्वारा आप किसी भी डॉक्यूमेंट को लोगो को किस प्रकार से एक्सेस करने की अनुमति देते है, कि वो आपके डॉक्यूमेंट में कहाँ चेंज कर सकते है और कहाँ नहीं कर सकते।
इस प्रकार के डॉक्यूमेंट को Protect करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
Block Authors - वर्ड डॉक्यूमेंट में चयनित टेक्स्ट को संपादित करने से अन्य लोगो को Block करने के लिए इस विकल्प क्लिक करें।
Restrict Editing - इसके द्वारा आप लोगो को यह अनुमति दे सकते है कि वे आपके डॉक्यूमेंट में कहाँ एडिटिंग कर सकते है और कहाँ नहीं कर सकते।
नोट - यह लेख केवल M.S word 2013 में Review Tab में उपस्थित कमांड ग्रुप का उल्लेख करती है।
अतः उम्मीद है कि आपको हमारा लेख पसंद आया होगा।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें