Microsoft Word में Design Tab का उपयोग करना सीखें।
M.S Word में Design Tab का उपयोग कर आप अपने डॉक्यूमेंट को एक नया लुक दे सकते है। इसमें मौजूद कमांड बटन से आप अपने डॉक्यूमेंट के Them, style set, color, fonts, page background name और page के color को अपने अनुसार बदल सकते है।
M.S word में Design Tab तीसरे स्थान पर मिल जाएगी। Design Tab को पहली बार वर्ड 2013 में शामिल किया गया था।
Design Tab में आपको दो प्रकार के कमांड ग्रुप दिए गए है, जिनमें Document Formatting और Page background शामिल है -
Document Formatting group
Themes - document formatting में सबसे पहला विकल्प आता है Them का, जिसमें आप बस एक क्लिक में डॉक्यूमेंट में लिखे गए Text का style चेंज कर उसे नई तरह के font में लिख सकते है।
color - इस विकल्प के प्रयोग से आप चुनीं गई them के कलर को बदल सकते है।
Fonts - इसका प्रयोग text के font को नई स्टाइल देने के लिए किया जाता है।
paragraph Spacing - यह डॉक्यूमेंट में उपस्थित Paragraph के बीच Space को बढ़ाने और घटाने का काम करता है।
Effects - डॉक्यूमेंट में मौजूद ऑब्जेक्ट को अलग अलग Effect देने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।
Set As Default - वर्तमान में आपके डॉक्यूमेंट को जो भी look है, उसके सभी Format को सभी New Document में Apply करने के लिए इस Option का उपयोग किया जाता है।
Page Background Group
इस group में आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे, जिसकी सहयता से आप किसी डॉक्यूमेंट में Watermark, page color तथा page में border देने के लिए किया जाता है।
Watermark - इस विकल्प में आप Page Background में अपने कंपनी का नाम या अपना नाम को लिख सकते है।
Page color - यह आपके Page को color प्रदान करता है, आप जिस रंग का पेज चाहते है, उस प्रकार का कलर आपको इसमें मिल जाएगा।
Page border - Page के चारो ओर बॉर्डर डालने के लिए किया जाता है।
इस लेख में आपने वर्ड 2013 में Design Tab के बारे में सीख़ लिया है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें